{"_id":"668c8ac2b72b7c09100a7604","slug":"the-matter-of-non-functioning-of-central-ac-in-the-hospital-reached-dc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121661-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी के पास पहुंचा अस्पताल में सेंट्रल एसी न चलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी के पास पहुंचा अस्पताल में सेंट्रल एसी न चलने का मामला
Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सेंट्रल एसी न चलने और अतिरिक्त एसी लगाए जाने का मामला अब डीसी दरबार में पहुंच गया है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने जिला नागरिक अस्पताल में एक के बाद एक मिल रही खामियों पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला को लघु सचिवालय में बुलाया। डीसी ने पीएमओ से विस्तार से जानकारी ली।
जब पीएमओ डीसी से मिलने पहुंची तो उसी दौरान कार्यालय में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी मौजूद थे। विधायक ने भी अस्पताल की समस्याओं को गंभीरता से लिए जाने के लिए कहा। जिला नागरिक अस्पताल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। अस्पताल में लगा सेंट्रल एसी खराब है। वह ठीक से काम नहीं कर रहा। इससे परेशान होकर डॉक्टरों व स्टाफ के लिए अलग से एसी लगाए गए हैं।
इससे अस्पताल में बिजली की खपत बढ़ रही है। वहीं इसका असर बिजली के बिल पर भी पड़ रहा है। सेंट्रल एसी न चलने से मरीज परेशान हैं। यहां तक की ऑपरेशन थियेटर में मरीजों की सर्जरी भी प्रभावित हो रही है। जिस पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने संज्ञान लेते हुए न केवल सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगा था बल्कि पीडब्ल्यूडी के एसडीओ जांच करने के लिए अस्पताल में भी भेजा था।
विज्ञापन
अब डीसी ने पीएमओ को अपने कार्यालय में बुलाकर इस विषय पर बात की है। पीएमओ दिव्या मंगला ने डीसी को बताया कि जब से जिला अस्पताल का उद्घाटन हुआ है तब से सेंट्रल एसी ठीक से काम नहीं कर रहा। यह ज्यादातर समय बंद रहता है। यहां तक की सभी कार्यालयों व वार्डों में सेंट्रल एसी का कनेक्शन भी नहीं है।
एसी न चलने से मरीज न केवल परेशान बल्कि बेहोश तक हो जाते हैं। इसके अलावा अस्पताल की छत भी कई बार गिर चुकी है। रविवार को बारिश से लैब में गंदा पानी टपकने लगा है। वहीं कई बार अस्पताल की दीवारों पर लगी टाइलें टूट कर गिर चुकी हैं। इससे एक नर्सिंग आफिसर की काम क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद एक बाइक भी टाइल गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
पीएमओ ने डीसी को यह भी बताया कि अस्पताल में गंदे पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पाइप लाइन डाली गई है उसकी चौड़ाई काफी कम है। जबकि पानी की निकासी ज्यादा है। इसलिए सीवरेज बार-बार जाम हो जाता है। जिससे अस्पताल परिसर में बदबू हो जाती है। सारी बात सुनने के बाद डीसी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।