फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The marriage was after two months, the girl went missing from the house

दो माह बाद थी शादी, युवती घर से लापता हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The marriage was after two months, the girl went missing from the house
जगाधरी। सदर जगाधरी के एक गांव से 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। युवती की दो माह बाद शादी होनी थी। युवती के लापता होने की परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर जगाधरी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय लड़की 10वीं कक्षा पास करने के बाद घर पर रह रही थी। उसकी दो माह बाद शादी होनी तय हुई थी। दो अगस्त को उसकी बेटी सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने तौर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला व युवती लापता
यमुनानगर। मॉर्डन कॉलोनी निवासी विनोद ने बताया कि चार अगस्त को उसकी 56 वर्षीय बहन अनीता रानी घर से बिना बताए चली गई। वह उनके साथ ही घर पर रहती थी। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जठलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर को डेढ़ बजे बिना बताए घर से चली गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed