{"_id":"6b00ad24a8c3b86a0704e178","slug":"the-markets-became-lively-on-devuthani-ekadashi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166421-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: देवउठनी एकादशी पर बाजारों में बढ़ी राैनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: देवउठनी एकादशी पर बाजारों में बढ़ी राैनक
Sat, 21 Nov 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
मीराबाई बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मंदिरों में पहुंचकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने के प्रतीक इस पर्व के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट गई। विवाह के मुहूर्त शुरू होने के चलते शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।
मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा की ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि देवउठनी एकादशी को वर्ष की सबसे बड़ी एकादशियों में माना जाता है। चार माह की योग निद्रा के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर जगते हैं। देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इसके साथ ही विवाह के मुहूर्त भी शुरू हो गए हैं। मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हटने से लोगों को अपने रुके हुए कार्य शुरू करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
लोग शादी-विवाह की तैयारियों के लिए कपड़े, आभूषण और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में जुटे हैं। इस दौरान बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। ऐसे में देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। संवाद