फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The man convicted of raping the girl has been sentenced to 20 years in prison and a fineThe man convicted of raping the girl has been sentenced to 20 years in prison and a fine

Yamuna Nagar News: बच्ची के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना

Sat, 13 Dec 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The man convicted of raping the girl has been sentenced to 20 years in prison and a fineThe man convicted of raping the girl has been sentenced to 20 years in prison and a fine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी मेहताब को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
घटना इसी साल 20 जनवरी की है। बच्ची की मां काम पर गई थी। ऐसे में बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान दोषी मेहताब ने बच्ची को चाउमिन खिलाने का बहाना बनाकर उसे नजदीक के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब मां घर लौटी तो उसे अपनी बच्ची नहीं मिली। इधर-उधर काफी तलाश करने के बाद उसे बच्ची सड़क किनारे डरी-सहमी हालत में मिली। उसने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन

यह सुनकर मां हैरान हो गई। इसके बाद वह सीधे संबंधित थाना में पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई, बच्ची का मेडिकल भी कराया गया। इसके बाद आरोपी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया गया। चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की गई। सबूत के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। शुक्रवार को आए फैसले में कोर्ट ने मेहताब को 20 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने यह फैसला करीब 11 महीने की सुनवाई केबाद सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed