फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The man accused of murder was apprehended after 13 years

Yamuna Nagar News: हत्या करने का आरोपी 13 साल बाद काबू

Sun, 07 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The man accused of murder was apprehended after 13 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपहरण के बाद गाड़ी के पीछे घसीट कर तीर्थ नगर के मोहित राणा को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में 15वें हत्यारोपी तीर्थ नगर की टपरियां निवासी अभिषेक उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम था। वह अदालत से भी 25 नवंबर 2014 से भगोड़ा घोषित था। पुलिस ने उसे मंडौली मोड से काबू किया है।
इस मामले में अदालत 7 अप्रैल 2017 को 14 दोषियों को पहले ही उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हत्यारोपी अभिषेक उर्फ सन्नी वारदात के बाद से ही वाराणसी और हरिद्वार में साधू के वेश में छुप कर रह रहा था। उस पर लड़ाई-झगड़ा का एक अन्य केस भी दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

27 नवंबर 2013 को कुछ लोगों ने जगाधरी बस स्टैंड से मोहित राणा व उसके साथी राहुल को अगवा कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से किसी तरह राहुल तो बच निकला था, लेकिन इस दौरान आरोपितों ने मोहित की पहले तो निर्मम पिटाई की और बाद में उसे गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटकर दर्दनाक हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने के बाद आरोपी उसे तीर्थनगर के नजदीक सड़क पर पड़े पानी में फेंक कर चले गए थे। हाथ व पांव बंधा मोहित का शव अगले दिन 28 नवंबर को बरामद किया गया था। मृतक मोहित के पिता राज सिंह ने कालोनी के कश्मीरा सिंह समेत 23 लोगों के खिलाफ अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतक के पिता राज सिंह की शिकायत पर कश्मीरी लाल, बलबीर सिंह, अमित, अर्जुन, सोनू, जयदेव, सन्नी, रामजी लाल, मोनू, विशाल, जयपाल, सुखराम, रवि व अरुण सहित 23 के खिलाफ अगवा कर हत्या करने व शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
इन्हें सुनाई गई थी सजा

सुनवाई के बाद कोर्ट ने मोहित हत्याकांड में नामजद तीर्थनगर निवासी कश्मीरी लाल, उसके भाई बलबीर सिंह, पार्षद पति अमित कुमार उर्फ रोनाल्डो, अर्जुन, जयदेव, सोनू उर्फ लैमन, सन्नी, रामजीलाल, मोनू कुमार, विशाल, जसपाल, सुखरामपाल, रवि और अरुण पर मोहित की हत्या के आरोप साबित पाते हुए दोषी करार दिया था। वहीं, मोहित राणा की हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा में हाईकोर्ट से जमानत पर आए कम्मा गैंग के सुखरामपाल ने व्यासपुर स्थित अपने गांव संखेड़ा में घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

मोहित हत्याकांड मामले में आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह वाराणसी और हरिद्वार साधु के वेश में छिप कर रह रहा था। आरोपी को मंडौली रोड पर आया था। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर उसे काबू कर लिया गया। -रजत गुलिया, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed