{"_id":"65206fe5514261024c0c5e77","slug":"the-main-road-of-budiya-bazaar-will-be-built-with-rs-6903-lakhs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-6985-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क बनेगी 69.03 लाख से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क बनेगी 69.03 लाख से
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा 69.03 लाख रुपये की लागत से बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। बूड़िया खदरी देवधर रोड से जैन टेंट हाउस तक बनाई जाने वाली बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क का शुक्रवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर मदन चौहान ने शिलान्यास किया। वहीं, उन्होंने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण के साथ साथ पानी की निकासी के लिए दोनों ओर भूमिगत पाइप लाइन भी डाली जाएगी। बूड़िया बाजार की मुख्य सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। मेयर मदन चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बूड़िया बाजार में क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के लोग रोजाना खरीदारी, दवा बूटी लेने व अन्य कार्याें के लिए आते हैं। बाजार की सड़क कई जगह से काफी समय से क्षतिग्रस्त की। मेयर मदन चौहान के आदेशों पर निगम द्वारा कुछ माह पहले इसका एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी किया गया था। 69.03 लाख रुपये का टेंडर अलॉट होने के बाद शुक्रवार को मेयर मदन चौहान व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा शिलान्यास करने पहुंचे।
क्षेत्र के लोगों ने मेयर मदन चौहान व विधायक अरोड़ा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सड़क का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर चौहान ने सड़क का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए। मेयर मदन चौहान ने बताया कि सड़क का नव निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से किया जाएगा। यह सड़क जैन टेंट हाउस से बूड़िया बाजार व पुलिस थाना से होते हुए बूड़िया खदरी देवधर रोड से बनाई जाएगी। सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए भूमिगत पाइप लाइन डाली जाएगी। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हर क्षेत्र में समान रूप से विकास करवा रही है। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, अशोक चनेटी, संजय शर्मा, गौरव भाटिया, संजीव शेखर, हसीब, सतपाल पांचाल, हरेंद्र, नीरज, विक्की, नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, साहिल रघुवंशी, कृष्ण लाल चड्डा व आस पास के सभी दुकानदार मौजूद रहे।