फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The main market has become narrow due to encroachment, people are troubled.

Yamuna Nagar News: अतिक्रमण से मुख्य बाजार हुआ संकरा, लोग परेशान

Fri, 09 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The main market has become narrow due to encroachment, people are troubled.
रादौर मेन बाजार में दुकानों के बाहर रखा सामान। संवाद
रादौर। दुकानदारों के अतिक्रमण करने से मुख्य बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका की उदासीनता के कारण हर दिन यह समस्या विकराल होती जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर समय जाम लगना मुख्य बाजार की पहचान बन चुका है। निवासी राजेश, सोहनलाल, मनोज, अभिषेक, सुदेश, राकेश ने बताया कि अतिक्रमण से बाजार संकरा हो गया है। कभी मुख्य बाजार से आमने सामने से दो बड़े वाहन निकल जाते थे, लेकिन अब यहां से बाइक लेकर जाना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने दुकान के आगे कई फीट तक अवैध तरीके से पक्के चबूतरे बना लिए है। इसके बाद भी दुकानदार सामान बाहर रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से बाजार अतिक्रमण मुक्त व करने वालों दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में नपा सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने बताया कि समय-समय पर इसके लिए अभियान चलाया जाता है। जल्द ही अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण हटाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed