फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The main accused of firing is on remand

Yamuna Nagar News: फायरिंग का मुख्य आरोपी रिमांड पर

Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The main accused of firing is on remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्कपुर थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को सुंदर विहार काॅलोनी निवासी रोहन राजभर व उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने व गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी कांसापुर भगवती कॉलोनी निवासी अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि आरोपी ने तीन दिन पहले 17 वर्षीय रोहन की टांग में गोली मार दी थी। तब वह जन्मदिन पार्टी से वापस आ रहे थे और उसने फायर कर दिया। मामले में पहले चार नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य आरोपी अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने फायर किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुंदरनगर कालोनी निवासी रोहन ने बताया कि वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए ससौली रोड की ओर से जा रहा था। वहां पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्हें देखकर वापस बाइक लेकर चलने लगा। तभी किसी ने फायरिंग कर दी। गोली रोहन की जांघ में लगी। इसके बाद वह युवक भाग निकले। वह उनमें से किसी को नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय देव ने अपनी ही कालोनी की एक लड़की को मोबाइल पर मैसेज कर दिया था। इसका पता लड़की के भाई को लगा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मिलकर देव को पीट दिया। अगले दिन देव ने अपने साथियों कांसापुर निवासी सागर व अन्य के साथ मिलकर लड़की के भाई को पीटा था।

इसके बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश थी। रविवार की रात को देव व सागर के दोस्त रोहन की जन्मदिन की पार्टी थी। जिसमें वह आए हुए थे। यहां से पार्टी करते हुए वह ससौली रोड की ओर से घूम रहे थे। वहां उन्हें रास्ते में लड़की के भाई व उसके दोस्तों ने घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान फायरिंग कर दी। एक गोली रोहन की जांघ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed