फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The lover turned out to be the murderer of the girl

Yamuna Nagar News: प्रेमी निकला युवती का हत्यारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
The lover turned out to be the murderer of the girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बिलासपुर के भवानीपुर गांव में खेत में मृत मिली युवती की हत्या उसके प्रेमी गांव बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी ने की थी। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मृतका की पहचान गोलापुर गांव निवासी सपना के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक भवानीपुर निवासी रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने मिल्कखास निवासी जलाल मसीह से साढ़े चार किल्ले जमीन गांव भवानीपुर में ठेके पर ली हुई है। 21 जून की दोपहर को वह खेतों की ओर गए थे, जहां पर खेत में युवती का शव मिला। उसके गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था। उस समय युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जबकि युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी थी। ऐसे में युवती उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए ही उसने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया। यहां पर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी जगमोहन ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को भवानीपुर के खेत में फेंक दिया। उसका पर्स भी जला दिया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगमोहन और युवती दोनों साथ पढ़े थे। इसके बाद आरोपी विदेश चला गया था, जबकि युवती मोहाली के अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी कर रही थी। इस दौरान जगमोहन विदेश से वापस आया तो उसकी मुलाकात युवती से हुई।

दोनों के बीच फिर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, लेकिन जब युवती उसके साथ शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपी जगमोहन ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed