फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The life of NCC cadets is disciplined and organized: DC

एनसीसी कैडेट का जीवन संयमित व संयोजित : डीसी

Wed, 18 Jun 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The life of NCC cadets is disciplined and organized: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन का 10 दिवसीय एनसीसी शिविर के शुभारंभ पर महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें डीसी पार्थ गुप्ता ने शिरकत की। पार्थ गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि एनसीसी कैडेट का जीवन संयमित व संयोजित होता है, जिसमें उसे बड़े अनुशासनात्मक तरीके से चलना होता है।
उन्होंने कहा कि एक कैडेट में नेतृत्व का गुण होना जरूरी व अनिवार्य है, ताकि वह किसी भी परिस्थिति में टीम का नेतृत्व कर सके। उन्होंने कहा कि टीम भावना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने पूर्व में एनसीसी कैडेट रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रसिद्ध खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, पूर्व सैन्य अधिकारी विपिन रावत, पूर्व आईपीएस किरण बेदी, अभिनेता शाहरुख खान आदि का उदाहरण दिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने बताया कि अनुशासन से ही युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। एनसीसी द्वारा शिविर में युवाओं को प्रशिक्षण व व्यायाम कराया जाता है, जिससे समाज की चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम बन सके और देश की रक्षा कर सके। उद्घाटन समारोह में कर्नल जरनैल सिंह ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व व देशभक्ति के महत्व के बारे में बताया। 14 हरियाणा बटालियन की गतिविधियों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर सरस्वती विद्या मंदिर में 16 जून से 25 जून तक चलेगा। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 518 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन, मानचित्र अध्ययन, नेतृत्व विकास व सामाजिक सेवा का गहन प्रशिक्षण देने के लिए है, जिससे उनमें एकता व अनुशासन की भावना विकसित होती है। इस मौके पर कर्नल एवं प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र दहिया, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन ममता ओबरॉय, उमेश प्रताप, पुनीत बावरा, पीआई स्टाफ जसवंत सिंह व उनकी टीम, गुरु नानक खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एच एस कंग उपस्थित रहे।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed