फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The killers are still at large even after 12 days

Yamuna Nagar News: हत्यारे 12 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Thu, 03 Apr 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 03 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The killers are still at large even after 12 days
यमुनानगर। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मार्च को हुई पुलिसकर्मी के भाई भारत भूषण की हत्यारों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। मृतक भारत भूषण के परिजन पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल को शिकायत देकर हत्यारों की गिरफ्तारी की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन 12 दिन बीतने पर भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

21 मार्च की सुबह मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में यमुनानगर पुलिस में तैनात एएसआई के भाई भारत भूषण का शव मिला था। जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। उसी समय से पुलिस लगातार हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास का रही है। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी। साथ ही कई अलग-अलग बिंदुओं पर भी छानबीन की गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी पुलिस को हत्याकांड का खुलासा करने के लिए कोई सबूत हाथ नहीं लगा। यही नहीं पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे के कारण तक भी स्पष्ट नहीं हुए हैं। दो दिन पहले मृतक भारत भूषण के परिजनों ने एसपी को दी शिकायत में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में मृतक के भाई मुंडाखेड़ा निवासी कमलबीर ने कहा था कि उसके भाई की निर्मम हत्या की गई थी। हत्यारे खुले आम घूम रहे हैं, इसलिए उन्हें भी डर है कि कहीं हत्यारे उन्हें भी अपना शिकार न बना लें। उधर, एएसपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि पुलिस की कई टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं। कुछ तथ्य सामने आएं हैं। उनकी तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed