{"_id":"6a1f268cc9b781561c018ba7","slug":"the-kalash-yatra-was-welcomed-by-showering-flowers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-157077-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कलश यात्रा का फूल बरसा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कलश यात्रा का फूल बरसा कर किया स्वागत
Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित होने जा रही पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में भव्य कलश एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
स्वामी गुरु ज्ञानानंद, स्वामी कृष्ण कुमारानंद, साध्वी रबिया भारती एवं साध्वी अनुपमा भारती ने कलश यात्रा का प्रतिनिधित्व किया। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व ब्लॉक समिति चेयरपर्सन वंदना ढोलके ने शुभारंभ किया। यात्रा श्री कृष्ण मंदिर से आरंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कथा स्थल, हिंदू एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साढौरा पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापित किए गए। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा से आध्यात्मिक जागृति, प्रेम, सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था का संचार हो।