फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The journey of four people's lives came to a halt due to high speed on the roads

Yamuna Nagar News: सड़कों पर तेज रफ्तार से थमा चार लोगों की जिंदगी का सफर

Sun, 22 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The journey of four people's lives came to a halt due to high speed on the roads
प्रवेश कुमार। फाइल फोटो - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/प्रतापनगर। जिले में बेलगाम रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला के पति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पहला हादसा कैल-कलानौर हाईवे पर गांव करेहड़ा के पास हुआ। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी 22 वर्षीय प्रवेश अपने साथी इस्माइलपुर माजरी निवासी अर्जुन के साथ शनिवार सुबह बाइक से लक्कड़ मंडी काम पर आ रहा था। आरोप है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा पुराना सहारनपुर रोड पर लक्कड़ मंडी के पास हुआ। गांव गढ़ी बंजारा निवासी आदित्य ने शिकायत दी कि उसका परिचित पुराना हमीदा निवासी 40 वर्षीय विनोद अपने साथी विशाल के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। विशाल का इलाज जारी है।
तीसरा हादसा व्यासपुर के गांव दरियापुर के पास हुआ। गांव दांभोली निवासी सुखविंद्र पाल अपनी 40 वर्षीय पत्नी संगीता रानी के साथ एक्टिवा पर जा रहे थे। आरोप है कि तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान संगीता रानी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुखविंद्र पाल का इलाज चल रहा है। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है।

चौथे हादसे में प्रतापनगर-व्यासपुर रोड पर तिहमो सब स्टेशन के निकट शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव खिजरी निवासी 20 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। गौरव बाइक से व्यासपुर की ओर जा रहा था। तिहमो सब स्टेशन के डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और चालक की तलाश की जा रही है।

प्रवेश कुमार। फाइल फोटो

प्रवेश कुमार। फाइल फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed