{"_id":"69824d02833d9b2fc101e026","slug":"the-investigation-revealed-that-326-trees-had-been-cut-down-and-the-stumps-of-48-of-them-were-missing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150842-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जांच में कटे मिले 326 पेड़, 48 के ठूंठ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जांच में कटे मिले 326 पेड़, 48 के ठूंठ गायब
Wed, 04 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में ठूंठों की गिनती करते पंचायत विभाग के कर्मचारी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नौशहरा पंचायत की जमीन से नीलाम 298 से अधिक पेड़ों को काटे जाने की शिकायत पर बीडीपीओ नेहा शर्मा की ओर गठित कमेटी में शामिल पांच सदस्यों की टीम मंगलवार को कटे पेड़ों के ठूंठ की नंबरिंग करने के लिए पहुंची।
जांच में 295 के बजाय 326 पेड़ कटे मिले और 48 के ठूंठ गायब मिले। कमेटी में एसईपीओ बृजेश शर्मा, जेई पुनीत, सचिन नरेश कुमार, संदीप कुमार व सचिन राठी शामिल है। कमेटी के सदस्यों को ठूठों की नंबरिंग करने के बाद मामले की जांच की। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण रामकुमार ने 29 जनवरी को नीलाम किए पेड़ों से अधिक संख्या में पेड़ काटे जाने बारे व्यासपुर के एसडीएम व बीडीपीओ साढौरा को लिखित शिकायत दी थी।
शिकायत में रामकुमार ने बताया था कि पंचायत की ओर से लगभग तीन महीने पूर्व 295 सफेदा के पेड़ों की नीलामी की गई थी। परंतु सरपंच ने नीलामी से अधिक पेड़ों को कटवा दिया। नीलामी से अधिक काटे गए पेड़ों की अनुमानित कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपये है।