फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The investigating officer absconded after seeing the vigilance

विजिलेंस को देख फरार हुआ जांच अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The investigating officer absconded after seeing the vigilance
यमुनानगर। पंचकूला विजिलेंस की टीम ने सोमवार देर शाम शहर पुलिस थाने में दबिश दी। लेकिन विजिलेंस की टीम के आने से पहले जांच अधिकारी दीवार फांद कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी के केस में आरोपी का नाम निकालने के नाम पर जांच अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि कोई अधिकारी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अगस्त 2021 में शहर थाना पुलिस ने क्रेन संचालक की शिकायत पर प्रवीण कुमार व उसके साथी अजय कुमार के साथ चोरी का केस दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपियों ने क्रेन संचालक के पास से नकदी चोरी की है। प्रवीण कुमार ने पंचकूला विजिलेंस को शिकायत दी कि चोरी के केस से नाम निकालने के नाम पर जांच अधिकारी उससे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के अनुसार प्रवीण को केमिकल लगे रुपये लेकर थाने भेजा गया। बताया जा रहा है कि जब शिकायतकर्ता जांच अधिकारी के पास पहुंचा तो उसे पहले से विजिलेंस रेड की आभास हो गया और वह विजिलेंस की टीम पहुंचने से पहले फरार हो गया। पंचकूला विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयपाल आर्य का कहना है कि चोरी के एक केस में वे जांच अधिकारी को पकड़ने गए थे, लेकिन वह उनके जाने से पहले फरार हो गया।
विज्ञापन

रिमांड में फूड इंस्पेक्टर से की जा रही पूछताछ
यमुनानगर। पंचकूला विजिलेंस की टीम ने आढ़ती से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बतां दें कि विजिलेंस की टीम ने शनिवार को आढ़ती छछरौली निवासी गुरचांद से गेहूं की पेमेंट रिलीज करने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गेहूं की पेमेंट जारी करने के नाम पर 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed