फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The increasing cases of corona increased the concern of the health department

कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The increasing cases of corona increased the concern of the health department
यमुनानगर। कोरोना का संक्रमण कम होने की बजाय और तेजी से फैल रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह पर टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी कई लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को 222 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 195 केस ठीक हुए हैं। वहीं जिला में संक्रमितों का आंकड़ा 975 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 222 पॉजीटिव केस आने से कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.84 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। जिला में कुल आबादी का 47.31 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 27172 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 25770 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 975 सक्रिय केस हैं जिसमें से 873 कोरोना मरीज घर पर व 102 मरीज अस्पताल मेें दाखिल है। अभी तक कुल 568668 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 534900 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2625 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 222 नये केस सामने आए हैं। जो लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को इस माहौल में सावधानी बरतने की बहुत अधिक आवश्यकता है।
-पार्थ गुप्ता, डीसी।
फोटो-9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed