{"_id":"696fdbf10553d75391080407","slug":"the-improvement-in-train-delays-as-the-fog-clears-brings-relief-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150170-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोहरा कम होने पर ट्रेनों की देरी में सुधार से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोहरा कम होने पर ट्रेनों की देरी में सुधार से राहत
Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कोहरे के कारण बिगड़ी ट्रेनों की चाल में मौसम खुलने के बाद सुधार आने लगा है। हालांकि मंगलवार को भी 12 से ज्यादा ट्रेनें देरी से पहुंची, लेकिन अधिकतर आधा से पौना घंटा ही लेट रही। इस दौरान केवल नई दिल्ली इंटरसिटी पांच घंटे की देरी से चली।
ट्रेनों के रफ्तार पड़ने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। करीब एक महीने से कोहरे के कारण घंटों की चाल बिगड़ी हुई थी। परंतु रविवार को मौसम खुलने और कोहरे में कमी के बाद ट्रेनों देरी से चलने की स्थिति में सुधार हुआ है। इस दौरान छह घंटे की देरी से चल रह शहीद एक्सप्रेस सिर्फ 35 मिनट की देरी से पहुंची। चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हावड़ा मेल 22 मिनट लेट रही।
नई दिल्ली से अंबाला छावनी तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। बता दें कि यह ट्रेन जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाती है। कोहरे के चलते रेलवे ने एक दिसंबर से इसका संचालन अंबाला से कर दिया था। यह ट्रेन 28 फरवरी तक अंबाला नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। दूरी कम कर देने के बाद भी यह ट्रेन लगातार देरी से चल रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14521 अंबाला दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सवा घंटा की देरी से चली। वहीं, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट मेल, हिमगिरी मेल, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, लखनऊ सुपरफास्ट, शहीद एक्सप्रेस सहित तमाम गाड़ियां 20 मिनट से 45 मिनट की देरी से चलीं।