{"_id":"67685a90d8e48745610cc219","slug":"the-importance-of-family-was-told-to-the-participants-in-the-seminar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-130307-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेमिनार में प्रतिभागियों को बताया परिवार का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेमिनार में प्रतिभागियों को बताया परिवार का महत्व
Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि अंबाला विभाग का मातृ शक्ति प्रबोधन सेमिनार श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस सेमिनार में पुरुषों के अलावा मातृ शक्ति तथा बालक व बालिकाओं ने भी भाग लिया।
कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि के सह प्रांत संयोजक सुरेंद्र मोहन तथा प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रताप सिंह ने सेमिनार को संबोधित किया। दोनों वक्ताओं ने बताया कि परिवार का महत्व घटने से समाज में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
तलाक के मामले बढ़ रहे हैं, परिवार के लोग ही एक दूसरे पर केस कर रहे हैं, परिवार के भीतर ही असहिष्णुता बढ़ रही है। मानना है कि समाज का निर्माण परिवार नाम की इकाई से ही होता है इसलिए कुटुंब प्रबोधन जरूरी है। आरएसएस ने 2016 में पूरा साल कुटुंब प्रबोधन पर फोकस किया था।
विज्ञापन
संघ के स्वयंसेवकों ने परिवारों में जाकर हर परिवार से संकल्प पत्र में साइन भी करवाए। जिसमें यह लिखा था कि हमारे परिवार के लोग हफ्ते में कम से कम एक दिन एक घंटे एक साथ बैठेंगे, साथ भोजन करेंगे और इस दौरान टीवी और सब के मोबाइल फोन बंद रहेंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए सम्मेलन आयोजित किए गए है। इस दौरान विभाग संयोजक दिनेश व सह विभाग संयोजक बृजमोहन भी मौजूद रहे।