फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The icy wind sent shivers down my spine

Yamuna Nagar News: बर्फीली हवा चलने से छूटी कंपकंपी

Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The icy wind sent shivers down my spine
सुबह के समय छाई धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला घने कोहरे की चादर ओढ़े दिखाई दिया। ग्रामीण ही नहीं शहर में भी घना कोहरा रहा। इसके चलते सुबह लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं, पूरा दिन चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। ऐसे में हाईवे पर वाहनों को कछुआ गति से चलते देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

शुक्रवार धुंध छाए होने से सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। लोगों को सड़कों से गुजरने के लिए फाॅग लाइट का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही, जिससे लोगों को दिक्कत हुई। वहीं, इस दौरान सुबह नौ बजे के बाद चली हवा से धुंध छंट गई और मौसम साफ हो गया। परंतु चली बर्फीली हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। शीतलहर के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। बर्फीली हवा के कारण तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं बादल छाने से धूप अन्यों दिनों की अपेक्षा कम रही। दिन ढलने के बाद बर्फीली हवा के कारण लोगों को दिक्कत हुई। इससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए और सड़कें व बाजार जल्द ही वीरान नजर आने लगे। लोगों की उपस्थिति कम होने के साथ ही दुकानदार भी जल्दी घर लौट गए। देर रात तक गुलजार रहने वाले स्थान व सड़कें रात साढ़े नौ बजे के बाद सुनसान नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed