फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The husband was put to death by hitting a cylinder on the head, life imprisonment to the killer wife and lover

सिर पर सिलिंडर मारकर पति को उतारा था मौत के घाट, हत्यारिन पत्नी व प्रेमी को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
The husband was put to death by hitting a cylinder on the head, life imprisonment to the killer wife and lover
यमुनानगर। सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की अदालत ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में बिलासपुर निवासी सपना और उसके प्रेमी अंबाला के गांव सुहाना निवासी मनजीत को कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले अदालत ने दोनों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

जगाधरी निवासी विनोद कुमार ने बिलासपुर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका छोटा बेटा रवि शर्मा बिलासपुर के खेड़ा मोहल्ला में पत्नी सपना और बच्चों के साथ रहता था। वह बिलासपुर में कपड़े की दुकान में सेल्समैन था। उसकी शादी लुधियाना निवासी सपना शर्मा से साल 2013 में हुई थी। शादी से उनके पास एक बेटा व बेटी हैं। विनोद ने बताया कि उसके बेटे की पत्नी सपना अक्सर फोन पर बात करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था। सपना कई बार झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। साल 2017 में भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला निपट गया था। फरवरी 2018 में वह अपने पति को कमरे में बंद कर अपने मायके चली गई थी। तब उसने अपने पति के खिलाफ ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया था। विनोद ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे उसकी पुत्रवधू सपना ने उसे फोन करके कहा कि उसका अपने पति रवि से झगड़ा हो गया था। उसने रवि को धक्का दिया तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद वह जमीन से नहीं उठ पाया। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो रवि की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। तब उसने अपनी पुत्रवधू पर हत्या का शक जताते हुए इसकी शिकायत बिलासपुर पुलिस को दी थी। बिलासपुर पुलिस ने 12 सितंबर 2019 को सपना पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल जांची तो उसमें रात एक बजे की सपना और मनजीत की बातचीत हुई मिली। तब पूछताछ में सपना ने स्वीकार किया था कि उसका सुहाना निवासी मनजीत से प्रेम प्रसंग चल रहा है। चार साल पहले जब उसका बेटा सिविल अस्पताल जगाधरी में दाखिल था, तब उसकी मनजीत से मुलाकात हुई थी। मनजीत अस्पताल में दाखिल अपनी बहन के बेटे से मिलने आया करता था। यहीं पर उसका मनजीत से संपर्क हुआ और दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद वह उससे फोन पर अक्सर बात करने लगी। यह बात उसके पति रवि को पता चल गई थी। इस कारण उसने मनजीत के साथ मिलकर पति रवि की हत्या की योजना बनाई। 11 सितंबर की रात को उसने अपने पति रवि को नींद की गोलियां देकर सुला दिया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसने मनजीत को फोन कर घर बुला लिया। रात करीब डेढ़ बजे रवि ने जब करवट ली तो मनजीत के चेहरे पर हाथ लगते ही उसकी आंख खुल गई। मनजीत को देखकर उसका पति घबराकर उठ गया। तभी मनजीत ने सिलिंडर उठाकर उसके पति के सिर पर चार वार किए, जिससे उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद सुबह पत्नी ने परिवार को बताया था कि झगड़े में नीचे गिरने से रवि घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed