{"_id":"68657f7e29d555f57002cfb4","slug":"the-hospital-will-be-connected-to-the-hotline-there-will-be-no-power-cuts-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140183-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हॉटलाइन से जुड़ेगा अस्पताल, नहीं लगेंगे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हॉटलाइन से जुड़ेगा अस्पताल, नहीं लगेंगे बिजली कट
Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में मरीजों व उनके तीमारदारों को अगले साल गर्मी में बिजली कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बिजली निगम अस्पताल की पावर सप्लाई को हॉटलाइन से जोड़ने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में सामान खरीदा गया है।
अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए 13 साल पहले 17.64 लाख रुपये बिजली निगम के खाते में जमा कराए गए थे। अब बिजली निगम की तरफ से सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. अनुज मंगला को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया था कि हॉटलाइन से जोड़ने के लिए कुछ सामान आएगा इसकी खरीद अस्पताल को ही करनी होगी। वहीं ट्रांसफार्मर रखने के लिए अलग से बेस तैयार किया जाएगा।
जगाधरी के 100 बेड के अस्पताल में आए दिन बिजली के कट लगते रहते हैं। गर्मी में पंखे व कूलर बंद होने से मरीज गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। वहीं कभी कंप्यूटर बंद हो जाते हैं तो कभी अंधेरा पसर जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अस्पताल के एमएस डाॅ. अनुज मंगला ने बिजली की हॉटलाइन लगवाने की योजना बनाई। इसके लिए पावर हाउस से अस्पताल तक अलग से बिजली केबल बिछेगी।
विज्ञापन
इस दौरान पता चला कि वर्ष 2012 में चेक के माध्यम से 17 लाख 64 हजार रुपये बिजली निगम के खाते में हॉटलाइन के लिए जमा किए गए थे। रुपये लेकर भी बिजली निगम ने अस्पताल में हॉटलाइन नहीं लगाई। इस पर डॉ. अनुज मंगला ने बिजली निगम में संपर्क किया, लेकिन कई बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी इस राशि के बारे में कोई जवाब नहीं मिल पाया है। अब पता चला है कि राशि जमा हुई थी और बिजली निगम हॉटलाइन लगाने के लिए तैयार हो गया है।
जल्द शुरू होगा हॉटलाइन का काम : डॉ. मंगला
सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. अनुज मंगला का कहना है कि 17.64 लाख रुपये हॉटलाइन के लिए बिजली निगम के खाते में जमा कराए गए थे। कुछ दिन पहले उनके पास एसडीओ का फोन आया था कि अस्पताल को हॉटलाइन से जोड़ने जा रहे हैं। इसके लिए अस्पताल को कुछ सामान खरीदना होगा। यह सामान खरीद लिया गया है। बारिश की वजह से राज मिस्त्री काम शुरू नहीं कर पाया था। उम्मीद है कि बिजली निगम इस माह में काम पूरा कर देगा।