{"_id":"65454262ffff9884730aab1b","slug":"the-highway-connecting-haryana-himachal-gained-speed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8562-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले हाईवे ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले हाईवे ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
कछुआ गति से चल रहे हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले जगाधरी-ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत कैल रोड से पंजेटो फोरलेन हाईवे के निर्माण कार्य ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। मानसून सीजन के बाद हाईवे का निर्माण कार्य 25 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह कार्य 32 में से 17 किमी के बीच में हुआ है। हालांकि अभी हाईवे का कार्य 50 प्रतिशत भी नहीं हो पाया, लेकिन कंपनी का दावा साल 2025 में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। बता दें इस हाईवे के निर्माण कार्य का ठेका गाजियाबाद राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को मिला है। कैल रोड से पंजेटों 32 किमी लंबे इस फोरलेन हाईवे पर 542 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं हाईवे के निर्माण के बाद हरियाणा-हिमाचल दोनों राज्यों में आवाजाही भी सुगम हो जाएगी।
बता दें खेतों के बीच में से इस प्रकार का हाईवे पहली बार बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन हाईवे पर छह प्रकार के माइनर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। तीन मेजर ब्रिज भी होंगे, जो पानी की क्रॉसिंग व लोकल लोगों के आने जाने के लिए होंगे। इसके अलावा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा दो ट्रक लेन बाय, साइन बोर्ड, सर्विस लेन के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगेगी। इतना ही नहीं इस हाईवे पर 28 जगहों पर बस स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे। इस फोरलेन हाईवे पर टोल प्लाजा भी लगाया जाएगा। जबकि इससे पहले मिलक माजरा गांव के रकबे में लगा हुआ है। जिले में यह दूसरा टोल प्लाजा होगा।
बीच में मानसून सीजन के चलते इस हाईवे का कार्य रूक गया था। जिससे काम में धीमा हो गया था। लेकिन 17 किमी के एरिया में हमने 25 प्रतिशत कार्य को कवर कर लिया है। साल 2025 में इस हाईवे को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। हाईवे के बनने से जिले के साथ हरियाणा-हिमाचल की आवाजाही पहले से और सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
- विनोद जोशी, सीनियर मैनेजर क्यूएस प्लानिंग, राज श्याम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी