फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The havoc of high speed: Three people lost their lives in road accidents

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

Tue, 31 Mar 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
The havoc of high speed: Three people lost their lives in road accidents
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहला हादसा जगाधरी स्थित गांव मुसिंबल अड्डा के पास हुआ। इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते के बाद महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे जगाधरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान कुसुम निवासी सरस्वती कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार के बयान पर सदर थाना जगाधरी पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार कुछ देर के लिए मौके पर रुका, लेकिन जैसे ही आसपास लोगों की भीड़ जुटी, वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा यमुनानगर शहर में औरंगाबाद पुल के पास हुआ। इस दाैरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी माैके पर मौत हो गई। महिला की पहचान पायल निवासी गांव लुगदड़ी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुंदर सिंह अपनी पत्नी पायल और छह वर्षीय बेटे के साथ मायके से लौट रहा था। औरंगाबाद पुल के पास उसने बाइक साइड में खड़ी कर दी और खुद वॉशरूम के लिए चला गया। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने वहां खड़ी पायल को टक्कर मार दी। हादसे में पायल का सिर सड़क पर लगा जिससे वह बेहोश हो गई। हादसे के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सुंदर ने राहगीरों की मदद से घायल महिला को गाबा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ई-रिक्शा, बुजुर्ग की जान गई
साढौरा। वहीं तीसरी घटना साढौरा क्षेत्र में सामने आई, जहां गांव पाण्डो के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में 70 वर्षीय चालक करतारा राम, निवासी भोगपुर की मौत हो गई। डायल 112 पुलिस घायल को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed