फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The groom got injured before the wedding, now the wedding rituals will be performed in the hospital

Yamuna Nagar News: शादी से पहले दूल्हा घायल, अब अस्पताल में होंगी विवाह की रस्में

Mon, 15 Jul 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The groom got injured before the wedding, now the wedding rituals will be performed in the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। शादी से पांच दिन पहले दूल्हा सड़क हादसे में घायल हो गया। अब दूल्हा और दुल्हन पक्ष की सहमति के बाद शादी की रस्में अस्पताल में ही होंगी।
शामपुर गांव के नितिन की 15 जुलाई को शादी होनी है। इसी दौरान 10 जुलाई को वह अपनी मौसी के लड़के के साथ सैर कर रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया। इस हादसे में घायल नितिन का अब कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक मंदीप वासी शामपुर के विरुद्ध दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला कुरुक्षेत्र के रायपुर गांव वासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई देर शाम को वह शामपुर गांव में नितिन के साथ सैर कर रहा था। इसी दौरान बगैर हेड लाइट लगी बाइक के सवार ने नितिन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल नितिन को उपचार के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टर नहीं मिले। इस पर वह नितिन को अपने साथ कुरुक्षेत्र के अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार जारी है। नितिन के घायल होने के कारण उसकी बारात ले जाना संभव नहीं है। इस पर दुल्हन पक्ष की ओर से अस्पताल में ही शादी की रस्में निभाने की सहमति दिए जाने के कारण अब अस्पताल में ही उसकी शादी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed