{"_id":"6949970980b533f5df09ba0c","slug":"the-government-is-committed-to-the-empowerment-of-every-section-of-society-rana-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148666-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : राणा
Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत करते सभा के पदाधिकारी व अन्य। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खालसा कॉलेज रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर का सोमवार को 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसे के लिए मंदिर में प्रबंधक समिति की ओर से समारोह करवाया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि रहे। मेयर सुमन बहमनी विशिष्ठ अतिथि रहीं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर केवल श्रीगुरु रविदास मंदिर के 75वें स्थापना दिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि यह समता, समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान की उस विचारधारा का उत्सव है। गुरु रविदास ने जात-पात एवं धर्म से हटकर समाज को नई राह एवं दिशा दिखाने का कार्य किया है। उन्होंने मानवता का संदेश दिया और बताया कि जन्म से कोई व्यक्ति छोटा-बड़ा नहीं होता। सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास नीति अपनाकर देश व प्रदेश को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हर युवा को बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की शिक्षा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए, यही मार्ग आपको सम्मान, अधिकार और सफलता दिलाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को सशक्त स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज ने भक्ति के माध्यम से समाज को चेताया कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या वर्ग से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और विचार से होती है।