फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl went missing after the relationship was fixed

Yamuna Nagar News: रिश्ता तय होने के बाद युवती लापता

Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The girl went missing after the relationship was fixed
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती का 15 दिन पहले ही रिश्ता हुआ था। अब शगुन की तैयारियां चल रही है। जब युवती लापता हुई, जब उसकी मां व छोटी बहन अंबाला में शगुन का कपड़ा खरीदने गई थी। पिता व भाई ड्यूटी गए हुए थे। युवती स्नातक पास थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती की तलाश क जा रही है। संवाद
विज्ञापन

घर से मंदिर गई युवती नहीं लौटी

यमुनानगर। मंदिर जाने के लिए घर से निकली युवती नहीं लौटी। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 18 साल की बेटी एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। बीबीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद वह घर पर रहती है। सात जून की सुबह उसकी बेटी घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर लौट कर नहीं आई। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed