फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The girl was raped by threatening, when the family woke up at night, the accused ran away leaving her in the street

धमकी देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रात को परिजन जागे तो गली में छोड़ कर भागा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped by threatening, when the family woke up at night, the accused ran away leaving her in the street
जठलाना। क्षेत्र के एक गांव में युवक किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गया। उसके बाद युवक ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक जब वापस उसे घर छोड़ने आया तो परिजनों ने आरोपी को देख लिया। सारी बात का पता चलने पर परिजनों ने आरोपी असलम के खिलाफ थाना जठलाना में पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसके पास तीन लड़कियां व दो लड़के है। रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। रात करीब दो बजे उसके छोटे बेटे की आंख खुली तो उसने देखा कि घर का गेट खुला था। बहन भी अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसके बाद बेटे ने उसे उठाया। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए और बेटी के तलाश करने लगे। तभी मंदिर की तरफ से बाइक उनके घर की तरफ आई। जैसे ही वह बाइक की तरफ भागे तो बाइक सवार उसकी बेटी को गली में उतार कर वहां से फरार हो गया। उसने अपनी बेटी से पूछताछ की तो वह डरी हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि असलम ने उसे नशे की गोलियां देकर कहा था कि वह इन गोलियों को दूध में मिलाकर अपने परिजनों को पिला देना। रात को वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर मंदिर के पास ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। पहले भी वह कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिस कारण आज तक उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बारे में उन्होंने पुलिस को बताया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एएसआई कोमल का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed