{"_id":"60b146588ebc3edb171cf517","slug":"the-girl-was-molested-for-one-month-by-pretending-to-be-married-yamuna-nagar-news-knl71371680","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से एक माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से एक माह तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
यमुनानगर/छछरौली। बाजार गई युवती को एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से एक माह तक दुष्कर्म किय, लेकिन अब आरोपी ने युवती को गालियां देना व जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया, जिससे युवती ने आरोपी से शादी करने से मना कर दिया और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब ढाई माह पहले वह यमुनानगर बाजार में गई थी, उसके साथ कोई नहीं था। बाजार में उसे प्रतापनगर क्षेत्र के गांव छोटा मुजाफ्त निवासी सलीम मिला। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका पीछा कर उसका मोबाइल नंबर मांगा और उसे पसंद करने की बात कहने लगा। किसी तरह आरोपी से बचकर वह बाजार से घर आ गई। इसके बाद आरोपी लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसका कहीं से मोबाइल नंबर ले लिया और उसे फोन करने लगा। आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहकर बातें करनी शुरू कर दी। 13 अप्रैल को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर करीब 12 बजे आरोपी सलीम उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन आरोपी छोटी-छोटी बातों पर उससे गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। 23 मई को आरोपी ने उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सलीम के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।