{"_id":"67d72230c072aaf33c0a7f15","slug":"the-girl-took-away-gold-coins-by-giving-fake-tops-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134627-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नकली टॉप्स देकर युवती ले गई सोने के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नकली टॉप्स देकर युवती ले गई सोने के सिक्के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक युवती ने सुनार की दुकान पर पहुंचकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। युवती ने नकली टॉप्स देकर सुनार से सोने के सिक्के और अंगूठी ठग ली। सुनार की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामला शहर थाना यमुनानगर के मॉडल क्षेत्र का है। मॉडल टाउन निवासी सुभाष चंद्र की सुनार की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि उनकी दुकान पर एक युवती आई थी। युवती ने सोने के सिक्के दिखाने को कहा। इसके बाद उसे दो-दो ग्राम के चार सोने के सिक्के दे दिए। साथ ही एक अंगूठी भी युवती ने ली। बाद में युवती ने अपने टॉप्स सुनार को बदले में दिए। टॉप्स पर भी हॉलमार्क था। युवती ने एक अगले दिन टॉप्स का बिल देने की बात कही और सामान लेकर वहां से निकल गई।
युवती के जाने के बाद टॉप्स की जांच की तो पता चला कि वह नकली थे। तुरंत ही इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवती सनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।