फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The ghats of Yamuna Canal will soon be rejuvenated

Yamuna Nagar News: यमुना नहर के घाटों का जल्द होगा कायाकल्प

Wed, 08 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The ghats of Yamuna Canal will soon be rejuvenated
रिवर फ़्रंट कोरिडोर के स्थान का निरीक्षण करने पहुंचीं मेयर व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के घाटों का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। शहर में प्रस्तावित रिवर फ्रंट कॉरिडोर परियोजना को लेकर मेयर सुमन बहमनी ने मंगलवार को पश्चिमी यमुना नहर के किनारों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी, बल्कि नागरिकों के लिए एक नया पर्यटन स्थल और आस्था का केंद्र भी बनेगी। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने बाड़ी माजरा की ओर एक पक्के घाट का निर्माण कराने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इस पर मेयर ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आरएस मित्तल से फोन पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम जल्द ही स्थल का पुनः निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुरूप संभव हुआ तो बाड़ी माजरा में पक्का घाट अवश्य बनाया जाएगा। साथ ही दावा किया कि आगामी महीनों में यमुनानगर की जनता को अपने घाटों पर एक नया और मनमोहक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नगर निगम की ओर दिव्य नगर योजना के तहत यहां 12.87 करोड़ की अनुमानित लागत से बाड़ी माजरा पुल से पुराना सहारनपुर रोड फतेहपुर पुल तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर वाटर फ्रंट कॉरिडोर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed