{"_id":"68a4d418d5b15dea9400767a","slug":"the-friend-along-with-his-friends-attacked-the-youth-with-a-cutter-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-142493-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोस्त ने युवक पर साथियों संग कटर से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोस्त ने युवक पर साथियों संग कटर से किया हमला
Wed, 20 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कटर के हमल से बने घाव के निशान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सिटी सेंटर के पास घूमने के लिए आए एक युवक पर उसके ही दोस्त ने अपने साथियों के साथ कटर से कमर और कड़े से सिर पर हमला कर दिया। हमलावर युवक को घायल करने के बाद मौके से भाग गए।
घायल ने मौके से अपने अन्य दोस्तों को फोन किया। इस पर वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक को कमर व सिर पर कुल 45 टांके आए हैं। घायल युवक की पहचान हमीदा निवासी 18 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। शकील ने बताया कि विवेक उसके बचपन का दोस्त है। वह सोमवार की शाम को उसके पास आया था और साथ में पार्क चलने को बोला था। उस समय उसने तबीयत ठीक न होने के कारण मना कर दिया था।
इसके बाद विवेक मंगलवार की शाम को फिर से उसके पास आया और कहने लगा कि चल तुझे पार्क घुमाकर लाता हूं। विवेक के कहने पर वह उसके साथ बाइक पर सिटी सेंटर पार्क चला गया। विवेक के साथ दूसरी बाइक पर उसके तीन दोस्त और थे। उन्होंने बाइक पार्क के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। वह पार्क के सेंटर में बने सेल्फी प्वाइंट के पास बैठे थे कि अचानक से विवेक ने व उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।