फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The football league will be held despite the lack of facilities

Yamuna Nagar News: सुविधाओं के अभाव में होगी फुटबॉल लीग

Sun, 14 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The football league will be held despite the lack of facilities
तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में बिना जाल के पोल। संवाद - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। तेजली खेल परिसर में 17 से 21 दिसंबर तक करवाई जा रही जोनल फुटबॉल लीग के दौरान खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिसर में खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। यहां बना फुटबॉल मैदान उबड़-खाबड़ है। वहीं, गोल पोस्ट के पोल भी खस्ता हाल हैं और इन पोल पर जंग लगा है। ऐसे में दूसरे जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को यहां भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। शौचालय और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। अधिकांश शौचालय जाम हैं और शेष में ताले लगे हैं और दरवाजे टूटे हुए हैं। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। खेल मैदान पर गंदा पानी जमा होने से कीचड़ जमा हुआ है। हर तरफ घास व झाड़ियां उगी हैं। इसी के चलते कुछ दिन पहले हुई सांसद खेल महोत्सव की प्रतियोगिताएं यहां से स्थानांतरित करनी पड़ी थी। ।
विज्ञापन

तेजली खेल परिसर में प्रतियोगिताएं करवाने के लिए सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति ने परिसर का दौरा किया, तो यहां कोई भी सुविधा नहीं मिली। नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत आठ से 11 दिसंबर तक जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जानी थी। इसकी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं, खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में होनी थी। इसके लिए कई दिन पहले ही विभाग से समन्वयक कर आयोजन स्थल पक्का कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले आयोजन समिति सदस्यों ने खेल परिसर का दौरा किया, तो यहां बदहाल व्यवस्था नजर आई। यहां पर खिलाड़ियों के लिए शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। वहीं, जगह-जगह लगे बिजली ज्वाइंट के पैनल बोर्ड उखड़ थे। चारों तरफ गंदगी और उबड़ खाबड़ मैदान था।
डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि जिले के सबसे बड़े खेल मैदान की व्यवस्था बेहद खराब है। हर दिन यहां करीब 400 खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है। जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि फुटबॉल लीग करवाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए मैदान भी तैयार करवाया जा रहा है। समिति ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया है, जो कमियां हैं, वे दूर की जा रही हैं।

प्रतियोगिताएं करवाने के लिए विभाग तैयार है। तेजली खेल परिसर की सफाई करवाई गई है। मिट्टी में घास व झाड़ियां उगती रहती हैं और समय समय पर सफाई करवाई जाती है। फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में बिना जाल के पोल। संवाद

तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में बिना जाल के पोल। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed