{"_id":"613d00188ebc3ec7777a4897","slug":"the-first-merit-list-for-graduation-has-reached-98-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl829045129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 98 फीसदी तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 98 फीसदी तक पहुंची
विज्ञापन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मेरिट लिस्ट देखती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। स्नातक स्तर के कोर्सों में दाखिले के लिए शनिवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पहली मेरिट लिस्ट जारी की। निजी व एडेड कॉलेजों के साथ-साथ इस बार सरकारी महाविद्यालयों में भी मेरिट लिस्ट 98 फीसदी तक पहुंच गई है। बीए को छोड़कर सभी कोर्स की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
जिले के 11 कॉलेजों की पहली मेरिट लिस्ट में विभिन्न कोर्सों में दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अपनी पोर्टल पर भी मेरिट लिस्ट अपलोड की है। हालांकि रात 10 बजे तक बीए कोर्स की लिस्ट जारी नहीं हुई थी। इसके पीछे तकनीकी वजह बताई गई हैं। बिलासपुर राजकीय कॉलेज में बीकॉम में 98 फीसदी की कटऑफ लगी है। वहीं जिले के सबसे बड़े सरकारी छछरौली महाविद्यालय में बीएससी मेडिकल व नान मेडिकल में 95 फीसदी की कटऑफ है। वहीं डीएवी गर्ल्स कॉलेज के बीकॉम में 96.4 फीसदी की कटऑफ है। जबकि बीएससी मेडिकल में 95 फीसदी की कटऑफ है।
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की एडमिशन कमेटी इंचार्ज डॉ. गीतू खन्ना ने बताया कि इस बार सीबीएसई और एचबीएसई का रिजल्ट लगभग 100 प्रतिशत आया है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष कॉलेज में स्नातक की कट ऑफ लिस्ट भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि बीए की कटऑफ 98 प्रतिशत, बीकॉम की 94 प्रतिशत, बीसीए और बीएससी की 94 प्रतिशत, इंटेग्रेटिड कोर्स बीए बीएड की 96 प्रतिशत और बीएससी बीएड की 97 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कॉलेज होने के चलते कॉलेज में आफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्पों के साथ छात्राओं द्वारा आवेदन करवाएं गए हैं। छात्राएं अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन और आफलाइन किसी भी माध्यम से अपना दाखिला करवा सकती है। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में नाम पाने वाली छात्राएं 15 सितंबर तक फीस जमा करवा सकती है। 17 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
नोडल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि दाखिले के लिए पहली कट आफ लिस्ट जारी हो गई है। अब जिन विद्यार्थियों का इस लिस्ट में नाम आ गया है वे 15 सितंबर तक फीस भरे। इसके बाद दूसरी लिस्ट 16 सितंबर को लगेगी। दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद नए सेशन की शुरूआत करते हुए कक्षाएं लगानी शुरू कर दी जाएगी
पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की संख्या
छछरौली राजकीय कॉलेज-208
बिलासपुर राजकीय कॉलेज-66
रादौरी राजकीय कॉलेज-65
राजकीय कॉलेज प्रतापनगर-00
गुर्जर कन्या महाविद्यालय-11
डीएवी गर्ल्स कॉलेज-554
डीएवी साढौरा-45
सरकारी कालेजों में दाखिले के लिए मारामारी
दाखिले की मारामारी सरकारी कालेजों में रही। पिछले साल यही मेरिट लिस्ट 90 फीसदी थी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी कालेजों में भी दाखिला लेने के लिए मारामारी रही। बिलासपुर में बीकाम की मेरिट लिस्ट 98 फीसदी रही। यह जिले का पहला सरकारी कालेज है, जहां इतनी मेरिट लिस्ट गई है।
कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया व दस्तावेजों का सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। सभी कोर्सों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। - डॉ. अनु अत्रेजा, प्रिंसिपल, गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज