फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The fire in the closed tire factory was extinguished after hours

Yamuna Nagar News: बंद टायर फैक्ट्री में लगी आग घंटों बाद बुझी

Mon, 03 Jun 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The fire in the closed tire factory was extinguished after hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। दादूपुर रोड स्थित बंद पड़ी टायर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ ही देर में प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी। जिसका धुआं क्षेत्र में देखने को मिला। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है।
दादूपुर रोड पर शराब के ठेके के पास टायर फैक्ट्री है। फैक्ट्री करीब एक साल से बंद है। रविवार को फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों का कहना है कि बाहर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी फैक्ट्री की दीवार के साथ पड़े पुराने टायरों में गिरी। जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैक्ट्री के अंदर पड़े टायरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही की आग फैक्ट्री की दीवार के साथ पड़े पुराने टायरों में ही लगी नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। सूचना पर छछरौली और जगाधरी से फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मालिक भूपेंद्र राणा ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिससे चिंगारी निकली और दीवार के पास पड़े पुराने टायरों में आग लग गई। आग भड़की और आग अंदर तक पहुंच गई। इससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फैक्ट्री का ग्रामीण विरोध भी कर चुके हैं। छछरौली रोड, खारवन व अमादलपुर के पास टायर फैक्ट्रियां हैं। वहां पुराने टायर जलाकर उनसे तेल निकाला जाता है। वहीं इसे निकलने वाला धुआं भी काफी घातक है। इन टायर फैक्ट्री के पास प्रदूषण विभाग से अनुमति लेनी होती है। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री बिना अनुमति के लगाई है।

एक बार छछरौली में इन टायर फैक्ट्रियों का विरोध भी हो चुका है। वहीं कुछ समय पहले इसी टायर फैक्ट्री में एक बॉयलर फटने से पांच मजदूर घायल हो गए थे। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है। जिससे दीवार के पास पड़े पुराने टायरों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed