{"_id":"68ded2eaad934cdfcb080b9d","slug":"the-financier-was-accused-of-embezzling-rs-2-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144810-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फाइनेंसर पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फाइनेंसर पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप
Fri, 03 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की जवाहर नगर कॉलोनी निवासी कुंवर पाल सिंह ने फाइनेंसर सुरिंद्र पर जबरदस्ती दबाव डालकर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
शिकायत में कुंवर पाल सिंह ने बताया कि फाइनेंसर सुरिंद्र कुमार ब्याज पर रुपये देने का कार्य करता है। उससे वर्ष 2023 में एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले में आरोपी ने चेक पर साइन कराकर गारंटी के तौर पर अपने पास रख ली थी और कोरे स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर कराकर अपने पास रखवा लिया था। तब आरोपी ने विश्वास दिलाया था कि जब किश्तों में उसके रुपये वापस कर दिए जाएंगे तो यह चेक बुक व स्टांप पेपर वापस कर देगा। आरोपी को ब्याज सहित रुपये वापस कर दिए पर चेक व स्टांप पेपर वापस नहीं किए। अक्टूबर 2024 में दोहती की शादी थी। उसके भात के लिए फिर से आरोपी से सुरेंद्र कुमार से एक लाख रुपये लिए।
आरोपी को ब्याज सहित लगभग दो लाख रुपये वापस कर दिए। जब चेक व स्टांप पेपर मांगे तो आरोपी ने पांच लाख रुपये हमारी तरफ निकाल दिए, जबकि उसके रुपये वापस किए जा चुके हैं। 30 सितंबर को आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। बीच बचाव में आए बेटे व पोतों के साथ मारपीट की।