{"_id":"6a0a00300f0eb17fce009ce2","slug":"the-financier-is-still-issuing-threats-even-after-the-double-the-amount-has-been-repaid-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156253-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोगुनी रकम लौटाने के बाद भी फाइनेंसर दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोगुनी रकम लौटाने के बाद भी फाइनेंसर दे रहा धमकी
Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 17 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक फाइनेंसर पर अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगा है। रामपुरा कॉलोनी के एक युवक को फाइनेंसर ने जाल में फंसाकर पहले लाखों रुपये दिए और बाद में दोगुनी रकम वसूल ली। अब फाइनेंसर ब्लैंक चेक बैंक में लगाने की धमकी देकर और रुपये मांग रहा है। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने फाइनेंसर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि उनके बेटे जतिन की पहचान शादीपुर निवासी वंश शर्मा से हुई थी, जो फाइनेंस का कार्य करता है। आवश्यकता पड़ने पर जतिन ने वंश से पांच लाख 72,800 रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। इसके बदले आरोपी ने तीन चेक भी अपने पास रख लिए।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवक ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर लगभग नौ लाख 640 रुपये वापस कर दिए। कुल मिलाकर वह अब तक करीब साढ़े 11 लाख रुपये से अधिक दे चुका है। इसके बावजूद आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर रहा है तथा चेक बैंक में लगाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि फाइनेंसर के दबाव के कारण युवक मानसिक तनाव में है और लगातार परेशान हो रहा है।
विज्ञापन
सतीश कुमार ने बेटे को परेशान देखकर पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि युवक के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।