फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The father-in-law raped the married woman after entering the room

कमरे में घुसकर विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law raped the married woman after entering the room
यमुनानगर। शहर की एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने यह बात अपने पति और सास को बताई तो उन्होंने उसे ही डांटना शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2019 में पटियाला की एक कॉलोनी में हुई थी। उसके पास दो बच्चे है। महिला का आरोप है कि शुरू से उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। 19 जुलाई को वह अपने कमरे में अकेली थी। इस दौरान उसका ससुर कमरे में आया और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपने पति व सास का बताई तो उन्होंने उसे ही डांटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई और मां को आपबीती सुनाई। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई मीना का कहना है कि मामले में महिला के आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed