{"_id":"65c7eff2ef307999ff0359d4","slug":"the-family-went-to-nepal-thieves-searched-the-house-took-away-cash-and-jewellery-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113825-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नेपाल गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर, ले गए नकदी और गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नेपाल गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर, ले गए नकदी और गहने
Sun, 11 Feb 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने गांधी नगर थाना क्षेत्र के जोगिंदर नगर निवासी गौरव शर्मा के घर के ताले तोड़ 35 हजार की नकदी, सोने के सिक्कों समेत करीब दो लाख के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी के समय गौरव परिवार समेत रिश्तेदारी में नेपाल गया हुआ था। जब घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरव शर्मा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को वह अपने परिवार समेत घर का ताला लगाकर रिश्तेदारी में नेपाल गया था। शनिवार अलसुबह वह नेपाल से घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के दोनों कमरों में ताले टूटे हुए थे। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। वह खुली पड़ी थी। कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
जांच करने पर अलमारी से पत्नी की दो जोड़ी चांदी की पायल, बेटी की दो जोड़ी चांदी की पायल, चार जोड़ी चांदी की कंगनी, पांच-पांच ग्राम सोने के चार सिक्के, बच्चे के गुल्लक से 15 हजार रुपये समेत 35 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़-दो लाख रुपये थी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाड़े की दीवार तोड़ चुराए 10 पशु
सरस्वती नगर। पाबनी कलां निवासी मोहन लाल ने बताया कि उसका भेड़ बकरी पालन का व्यवसाय है। शाम को उन्होंने अपनी भेड़ बकरियों को बाड़े में रखा हुआ था। रात करीब ढाई बजे दीवार गिरने की आवाज सुनकर वह बाड़े में पहुंचा तो कुछ चोर एक गाड़ी में उनकी भेड़ें व बकरी लाद कर फरार हो गए। उन्होंने उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने वापस आकर देखा की बाड़े के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वहां से उसकी आठ भेड़, एक मिडा, एक काले रंग की बकरी गायब थी। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
दो ट्यूबवेलों से मोटरें, सामान ले गए चोर
जठलाना। बहादुरपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह जब वह खेत में गया तो उसने देखा कि उसके ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से ट्यूबवेल मोटर, लोहे की संगल, हथोडा, कुल्हाडी व अन्य सामान चोरी थी। उसके ट्यूबवेल के पास ही उसके भाई अमरजीत सिंह के ट्यूबवेल की भी मोटर चोरी थी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। संवाद