फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family was sleeping in the house, thieves stole jewelery worth one lakh

घर में सोया हुआ था परिवार, चोरों ने चुराए एक लाख के गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping in the house, thieves stole jewelery worth one lakh
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चोरों ने घर के अंदर से बैग चोरी कर लिया। बैग में लगभग एक लाख की कीमत के सोने व चांदी के गहने थे। चोरी के समय परिवार घर के अंदर ही सोया हुआ था। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो चोरी का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी सोमदत्त ने बताया कि रोज की तरह देर रात करीब साढ़े 11 बजे वो और परिवार सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उसकी आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बैग गायब था जिसके अंदर से जेवरात गायब थे। खाली बैग कमरे के बाहर पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रिजॉर्ट से इन्वर्टर बैटरी, टोंटियां व शावर चोरी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक स्थित एसएन रिजॉर्ट में चोरी हो गई। चोर रिजोर्ट का इन्वर्टर बैटरी, बाथरूम में लगी 19 टोंटियां व तीन शावर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजाद नगर गली नंबर आठ निवासी दीपक छाबड़ा ने बताया कि उनका गुरु नानक खालसा कॉलेज के सामने एसएन रिजॉर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे जब वह रिजॉर्ट में गया तो उसने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। मौके से इन्वर्टर बैटरी गायब थी। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम से 19 टोंटियां व तीन शावर गायब थे। बाथरूम में लगी टाइलें टूटी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed