फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family of painter Rajesh, who was murdered, met with the SP

Yamuna Nagar News: पेंटर राजेश हत्याकांड में एसपी से मिले परिजन

Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The family of painter Rajesh, who was murdered, met with the SP
एसपी से मिलने पहुंचे गांव भंभौली के मृतक राजेश के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव भंभौली में चार जनवरी को हुए पेंटर राजेश कुमार हत्याकांड को लेकर अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के बाद मृतक का परिवार नाबालिग बेटे-बेटी की भूमिका को लेकर आक्रोशित हो गया है। वीरवार को परिजन पुलिस अधीक्षक से मिले और दोनों नाबालिग बच्चों पर कार्रवाई की मांग की।
मृतक के परिजनों का कहना है कि इस पूरे विवाद की जड़ आरोपी का नाबालिग बेटा ही था। उसी की कथित झूठी शिकायत के बाद मामला बढ़ता चला गया और हत्या जैसी गंभीर घटना हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त न केवल आरोपी रामकुमार और उसकी पत्नी जसविंद्र मौजूद थे, बल्कि उनके दोनों नाबालिग बच्चे भी मौके पर थे और विवाद को भड़काने में उनकी बराबर की भूमिका रही।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है पुलिस ने अभी तक नाबालिग बच्चों को हिरासत में नहीं लिया है, जिससे उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बच्चों की भूमिका को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उल्लेखनीय है 3-4 जनवरी की रात यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब पतंग के मांजे से एक बच्चे का हाथ कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में सब्जियां खराब होने और झूठी शिकायत के बाद दोनों परिवारों में तनातनी बढ़ी, पंचायत भी हुई, लेकिन फैसला टल गया। उसी रात टहलने निकले राजेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना छप्पर प्रभारी वेदपाल का कहना है कि दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग बच्चों की संलिप्तता परर जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed