फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family members of the accused attacked after molesting their daughter, five injured

बेटी से छेड़खानी पर धमकाया तो आरोपी के परिजनों ने किया हमला, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The family members of the accused attacked after molesting their daughter, five injured
यमुनानगर। किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी को धमकाने पर आरोपी युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में किशोरी के चाचा समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोपियों ने इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जेठानी की बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। दीपांशु नाम का युवक अक्सर स्कूल आते जाते उसकी भतीजी का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था। उन्होंने आरोपी को कई बार समझाया और धमकाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी दीपांशु के पिता अशोक अपने साथी कर्मजीत, लखनपाल, प्रदीप, गौरव, प्रवीन, हिमांशू, रजत, मोहित, राहुल, शुभम व अन्य के साथ उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पति व परिवार के चार अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें उसके पति व परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने घायल हुए परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अशोक, कर्मजीत, लखनपाल, प्रदीप, गौरव, प्रवीन, हिमांशू, रजत, मोहित, राहुल, शुभम को नामजद करते हुए अन्य के मारपीट व छेड़खानी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed