फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The family is mourning the death of the injured KU worker

Yamuna Nagar News: घायल केयू कर्मी की मौत से परिवार में पसरा मातम

Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The family is mourning the death of the injured KU worker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। केयूके से ड्यूटी कर कार से लौट रहे केयू के पांच कर्मचारियों की कार की गांव धौलरा में एसके रोड पर ट्राले से आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें रादौर के गांव धौड़ंग निवासी हरकेश (45) की मौत हो गई, जो केयूके में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। हरकेश तीन बहनों के इकलौता भाई और एक बेटी व एक बेटे के पिता थे। उनके देहांत से घर व गांव में मातम पसर गया।
भम्भौल गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सहायक हैं। यूनिवर्सिटी में उषा कॉलोनी के ऋषिपाल, राजीव गार्डन के प्रवीण कुमार, शिवपुरी के टुलिंद्र क्लर्क हैं। धौड़ंग निवासी हरकेश चपरासी थे। पांचों कार में यूनिवर्सिटी से ड्यूटी करने जाते थे। सभी 30 अप्रैल की शाम जब कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव धौलरा के समीप एसके रोड पर ट्रॉला चालक ने सामने से आ रही उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार चालक ऋषिपाल, प्रवीण, टूलिंद्र, हरकेश व राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में हरकेश, ऋषिपाल, टुलिंद्र व राजकुमार को ज्याद चोटें आई थी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल लाडवा भिजवाया। वहां इलाज के हरकेश (45) निवासी धौड़ंग की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed