फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The faces of the students blossomed in the examination of Physics and Economics

फिजिक्स व इकोनॉमिक्स की परीक्षा में विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed in the examination of Physics and Economics
यमुनानगर। बोर्ड की हो रही परीक्षा के क्रम में शनिवार को 12वीं कक्षा की फिजिक्स व इकोनॉमिक्स की परीक्षा हुई। इस दौरान नकल का एक मामला सामने आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षा को लेकर भारी बंदोबस्त रहा। सभी केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम और डीसी के अलावा बोर्ड व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के जिला इंचार्ज गुलशन कुमार ने बताया कि मॉडल कॉलोनी स्थित केंद्र पर छात्र को नकल करते पकड़ा है। उड़नदस्ता केंद्र का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान छात्र पकड़ा गया। जिस पर केस बनाया गया है। यह छात्र नेशनल ओपन बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। परीक्षा को लेकर केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें बंद रही। परीक्षा सायंकालीन सत्र में करवाई जा रही है। जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहा। दोनों ही परीक्षा के सरल प्रश्नपत्र देख विद्यार्थी खुश हो गए। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था।
विज्ञापन

-------------
सीधे दे रहे बोर्ड की परीक्षा
दसवीं से 12वीं में प्रमोट हुए विद्यार्थियों ने पहली बार परीक्षा दी है। साल 2020 से ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थी। इस दौरान विद्यार्थियों की 11वीं कक्षा में भी परीक्षाएं नहीं हुई थी। इस बार संक्रमण प्रभाव कम होने के बाद भौतिक परीक्षाएं ली जा रही है। पहली बार 12वीं में सीधे बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में तनाव व भय भी है। परंतु अध्यापकों के अनुसार इस बार पहले की अपेक्षा प्रश्नपत्र काफी सरल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आसान थे इकोनॉमिक्स के सभी सेट
छात्र नीतिश ने बताया कि इकोनॉमिक्स का पेपर काफी आसान था। एक नहीं बल्कि सभी सेट आसान आए थे। जिससे विद्यार्थी सभी उत्साहित रहे। जबकि इकोनॉमिक्स विषय काफी मुश्किल होता है। इस बार उनके सहित अन्य सभी विद्यार्थियों का पेपर अच्छा हुआ है।

------------
काफी आसान रहा पेपर
मिर्नवा इंटरनेशनल स्कूल का छात्र केशव ने फिजिक्स का पेपर दिया। केशव ने बताया कि पहले पेपर को लेकर पहले काफी डर और तनाव था। चूंकि फिजिक्स कठिन विषय है। दो साल से भौतिक कक्षाएं नहीं लगी। ऐसे में सुबह तक थोड़ा भय रहा। परंतु प्रश्नपत्र काफी आसान था। केशव ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर जो तनाव था वह दूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed