फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The employee was assaulted and cash was snatched.

Yamuna Nagar News: कर्मचारी से मारपीट कर नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The employee was assaulted and cash was snatched.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी से मारपीट दो आरोपियों ने 1 लाख 500 रुपये छीन लिए। रुपये छीनने का आरोप ससौली के ईशु पंडित और उसके साथी विष्णु नगर के चेतन पर लगा है। ईशु पंडित पर पहले भी मारपीट, फायरिंग, आर्मस एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में हरबंसपुरा कॉलोनी के परविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गिन्नी मोबाइल एसेसरी के नाम से आईटीआई चौक पर दुकान है। उसने दुकान पर जोगिंद्र नगर के जतिन को काम करने के लिए रखा हुआ है। 20 जनवरी को उसने एक लाख 500 रुपये देकर जतिन को सन्नी करियाना स्टोर पर उसके खाते में जमा कराने के लिए भेजा था। जैसे ही जतिन नीलकंठ डेयरी पर पहुंचा तो ससौली के ईशु पंडित व विष्णु नगर का चेतन दोनों बाइक पर आए और नीलकंठ डेयरी के पास जतिन के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने जतिन पर बर्फ तोड़ने वाले सुंए से भी वार किया। इसके बाद आरोपी जतिन से 1 लाख 500 रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना परविंद्र की पत्नी ने भी देखी। जिसने जतिन से मारपीट किए जाने की सूचना अपने पति को फोन पर दी। वह मौके पर पहुंचा और जतिन को उपचार के लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में लेकर गया। वारदात की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए ईशु पंडित व चेतन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed