फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The elephant destroyed the sugarcane crop

Yamuna Nagar News: हाथी ने बर्बाद की गन्ने की फसल

Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The elephant destroyed the sugarcane crop
कलेसर गांव में गन्ने के खेत में हाथी के पैरों के निशान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। क्षेत्र के कलेसर गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार की रात एक हाथी जंगल से निकलकर कलेसर के गन्ने के खेतों में घुस गया। हाथी ने खेत में जमकर उत्पात मचाया और गन्ने की दो कनाल फसल रौंद डाली। हाथी के उत्पात से करीब दो कनाल फसल बर्बाद हो गई है। हाथी ने फसल ही नहीं खाई, बल्कि खेत की सुरक्षा के लिए लगे तार, पिलर और ट्यूबवेल के कमरे में रखा सामान भी तोड़ डाला।
किसान बलबीर सिंह व गुरनाम सिंह ने बताया कि कई दिनों से एक हाथी आबादी की तरफ आ रहा है, इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसानों का कहना है कि यह हाथी रात को खेतों में घुसकर फसल रौंद देता है, इससे उनका भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी कई लोगों के खेतों की फसल खराब कर चुका है। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से हाथियों को आबादी से दूर जंगल में खदेड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग कलेसर के निरीक्षक लीलूराम ने बताया कि जिस स्थान पर हाथी आया है, वहां पर बांस के पेड़ लगे हैं। हाथी बांस के पेड़ों से आकर्षित होकर आया था। इस दौरान यमुना नदी क्षेत्र से होते हुए उसे गन्ने की फसल दिखाई दी और वह खेतों में घुस गया। उन्होंने कहा कि हाथी एक शांत स्वभाव का प्राणी है और यह चंचल होता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed