फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The driver ran his car over the witness

Yamuna Nagar News: चालक ने गवाह पर चढ़ाई कार

Thu, 14 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 14 Aug 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
The driver ran his car over the witness
यमुनानगर। कांसापुर में निजी स्कूल के पास ससौली निवासी दीपक (32) पर कुछ युवकों ने कार चढ़ा दी। साथ ही उस पर सुएं व रॉड से वार किए। इसमें दीपक की टांग व बाजू तोड़ दिए गए। घटना सोमवार की शाम की है। इसे अंजाम देकर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन दीपक को लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दीपक के बयान पर चार नामजद व दो अन्य पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल दीपक के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी 2023 को दीपक के बड़े भाई ईशु पंडित को गोलियां मारी गई थी, जिसमें ईशु घायल हुआ था। ईशु व गांव के एक व्यक्ति के बीच विवाद था। गोलीकांड में प्रॉपर्टी व फाइनेंस का काम कर रहा दीपक गवाह है। दीपक ने कुछ समय पहले मामले में गवाही दी। आरोप है कि दीपक पर आरोपी गवाही न देने का दबाव बना रहेथे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने गवाही दी तो उस पर जानलेवा हमला हो गया। दीपक को 11 अगस्त की शाम फोन कर किसी ने अपनी मदद के लिए कॉल कर कांसापुर में निजी स्कूल के पास बुलाया। यहां दीपक बाइक पर पहुंचा।
बाइक किनारे खड़ी कर जैसे ही दीपक सड़क पार करने लगा, वहां मौजूद एक कार चालक ने दीपक का टक्कर मार सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद दीपक के पैरों पर कार चढ़ा दी।

इसके बाद इस कार व एक अन्य कार से सुढैल निवासी प्रिंस बैरागी, रिदम वर्मा, बब्बू, गगन व दो अन्य लोग उतरे। उनके पास सुएं व रॉड थे।
उन्होंने दीपक पर सुएं व रॉड से कई बार वार किए। बाद में हमलावर मौके से भाग गए। आरोप है कि 2023 के गोलीकांड में जिन लोगों के खिलाफ दीपक ने गवाही दी, उन्हीं द्वारा रंजिश में उस पर हमला कराया गया।
क्योंकि वह लोग दीपक पर गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। गोलीकांड के बाद ईशु व दीपक पर कई बार पहले भी ऐसे हमले हो चुके हैं।
थाना फर्कपुर से जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि दीपक के बयान लेकर चार नामजद व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed