{"_id":"697baf53f96b6810e20d1057","slug":"the-driver-died-after-a-piece-of-wood-penetrated-the-trucks-cabin-and-struck-him-in-the-head-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150597-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रक के केबिन में घुसी लकड़ी सिर में लगने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रक के केबिन में घुसी लकड़ी सिर में लगने से चालक की मौत
Fri, 30 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। जिले में बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय ट्रक चालक की जान चली गई। हादसा प्रतापनगर क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क ट्रैक्टर-ट्राली से बाहर निकली लंबी लकड़ी ट्रक के केबिन में घुसने चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के नवा शहर निवासी मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है।
मृतक के चाचा नफीस ने बताया कि मोहम्मद आदिल लंबे समय से ट्रक चला रहा था और रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। बुधवार रात वह ट्रक में सामान लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे एक परिचित ने खिजराबाद के पास सड़क किनारे आदिल का ट्रक खड़ा देखा। मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम और कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे। जब परिचित ने ट्रक के पास जाकर देखा तो आदिल ड्राइवर सीट पर बेसुध पड़ा था। आदिल के सिर से काफी खून बह रहा था। ट्रक के पास एक बड़ी लकड़ी भी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से बाहर निकली लकड़ी ट्रक की ड्राइवर साइड से केबिन में घुस गई। इसी से आदिल के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।
एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा नफीस ने बताया कि आदिल की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। फरवरी में उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।