{"_id":"621bdda48708b9043715c90c","slug":"the-dream-of-self-reliance-should-come-true-youth-should-seek-employment-from-the-government-yamuna-nagar-news-knl100366333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भरता का सपना हो साकार, युवा सरकार से मांगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भरता का सपना हो साकार, युवा सरकार से मांगे रोजगार
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रदेश सरकार अगले माह अपना बजट पेश करने जा रही है। जिससे लोगों को भारी उम्मीदें हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों का सबसे ज्यादा कारोबार और रोजगार प्रभावित हुआ है। कोरोना संक्रमण के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में इस बजट में रोजगार संबंधी प्रावधान को लेकर लोगों को भारी आस है।
युवाओं का कहना है कि सरकार को बजट में रोजगार उत्पन्न करने की योजना के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए। रोजगार होने से प्रदेश के साथ देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। अभी कोरोना संक्रमण के कारण लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। युवा नौकरी के लिए एक से दूसरे स्थान पर धक्के खाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं बेरोजगारी के कारण युवा में अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।
-----------------
रोजगार से होंगे आत्मनिर्भर
राजकुमार ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सभी क्षेत्रों में बेरोजगारी का आलम है। पढ़े लिखे युवा काम के लिए दूसरे प्रदेशों का रूख कर रहे हैं। सरकार को इस बजट में रोजगार को बल देने वाला प्रावधान करना चाहिए।
विज्ञापन
फोटो:- 15
-----------------
बेरोजगारी से बढ़ रहे अपराध
राहुल दुरेजा ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति के कारण युवा अपराध की ओर मुड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे अवसर पैदा करे, ताकि युवाओं को रोजगार मिले। सरकार को इस बजट में विशेष प्रावधान करने की आवश्यकता है।
फोटो:- 16
-----------------
युवाओं को चाहिए काम
इंजिनियर गौरव मित्तल ने कहा कि युवाओं की मूल जरूरत काम की है। सभी लोग चाहते हैं कि पढ़ाई करने के बाद उनके बच्चों को रोजगार मिले। सभी को उनकी प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार मिलना चाहिए। रोजगार की कमी के कारण युवा जूझ रहे हैं। इन परिस्थितियों को बदलने के लिए काम करने की जरूरत है।
फोटो:- 17
-----------------
पहले प्रदेश में काम के लिए आते थे युवा
आशीष गुप्ता ने कहा कि पहले प्रदेश रोजगार के मामले में अव्वल था। जिस कारण दूसरे राज्यों से लोग यहां रोजगार के लिए आते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद भी लोगों को काम नहीं मिल पाया है। जिससे युवा पलायन कर रहे हैं। युवाओं को सरकार से इस बजट में रोजगार की आस है।
फोटो:-18