फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Divine Resides Within the Temple of the Heart: Shabdanand

हृदय के मंदिर में ही परमात्मा का वास : शब्दानंद

Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Divine Resides Within the Temple of the Heart: Shabdanand
पंचायत भवन में आयोजित सत्संग सुनने के लिए पहुंची संगत। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में पंचायत भवन जमींदारा पेट्रोल पंप के निकट सद्भावना सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतपाल महाराज के महात्मा ज्ञान शब्दानंद ने मुख्य वक्ता के रूप में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। वहीं श्री हंस ज्योति मंदिर, जगाधरी की प्रभारी महात्मा सिंधु बाई, महात्मा मेघा बाई और सपना बाई ने भजन एवं सत्संग प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
महात्मा शब्दानंद ने कहा कि परमात्मा घट-घट में विद्यमान है और मानव का हृदय ही उसका सर्वोत्तम मंदिर है। संसार में जितने भी संत-महापुरुष हुए, उन्होंने परमात्मा का साक्षात्कार अपने हृदय में ही किया और लोगों को भी उसी मार्ग का ज्ञान कराया। उन्होंने कहा कि अज्ञानता के कारण मनुष्य परमात्मा को बाहर खोजता है, जबकि वह हमारे भीतर चेतन शक्ति के रूप में विद्यमान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सच्चे सद्गुरु साधक के ज्ञान नेत्र खोल देते हैं, तब उसे अपने ही हृदय में परमात्मा के दिव्य प्रकाश का अनुभव होता है। केवल भगवान को मान लेने से उनका ज्ञान नहीं होता। जैसे भोजन करने की कल्पना से भूख नहीं मिटती और केवल यह मान लेने से कि धरती में सोना दबा है कोई अमीर नहीं बन जाता, उसी प्रकार भगवान को केवल मानने से उनका साक्षात्कार संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भगवान को जानना आवश्यक है और इसके लिए समय के महापुरुष की शरण में जाकर नाम और रूप का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। कार्यक्रम में महात्मा सिंधु बाई, महात्मा मेघा बाई और सपना बाई ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। समिति के प्रेस सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि 18 जुलाई से दो अगस्त तक देशभर में लाखों पौधे लगाए जाएंगे।

इसके अलावा एक से 10 अगस्त तक मिशन एजुकेशन के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी, पुस्तकें और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अजय सिंह, राहुल चौधरी, अमित भारती, विशु गोयल, डॉ. रामगोपाल, डॉ. मनीष, बलिंद्र सिंह, यशपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed