फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dispute of village Nagal became a headache for the police, Yamunanagar

गांव नागल का विवाद बना पुलिस के लिए सिरदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The dispute of village Nagal became a headache for the police, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गांव नागल में हुआ विवाद पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। जबकि पीस कमेटी का भी गठन किया जा चुका है। इसके बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो पाया। खुद डीएसपी रजत गुलिया इस मामले को देख रहे हैं। काफी माथापच्ची करने के बाद भी दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो पा रही।
गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। रविवार को भी पुलिस ने गांव में जाकर दोनों पक्षों से बातचीत की गई, लेकिन पक्षों की तरफ से अपना कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। अब सोमवार को दोनों पक्षों को फिर से थाने में बुलाया जा सकता है। गौरतलब है दिवाली की रात को दोनों समुदायों में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर विवाद हो गया था। इसमें दोनों तरफ से पथराव होने के चलते 17 लोग घायल हो गये थे।
विज्ञापन

हालांकि एक पक्ष की तरफ से शिकायत आने पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पीस कमेटी का गठन किया जा चुका है। प्रशासन की ओर से एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, डीएसपी रादौर रजत गुलिया, थाना जठलाना प्रभारी धर्मपाल ने दोनों समुदायों के लोगों की लगभग 2 घंटे बैठक की थी। एक पक्ष की कमेटी में सुरेंद्र सरपंच, रोहताश, देवेंद्र, धर्मवीर, अनिरुद्ध राणा सरपंच, ओमप्रकाश, अमेश को शामिल किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दिलशाद, मेहरबान, इलियास, मलखान, फिरोज खान, मोहम्मद अनवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों से लगातार बातचीत चल रही है। शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी भी बनाई जा चुकी है। मैं खुद गांव में जाकर दोनों पक्षों से बातचीत कर चुका हूं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। - रजत गुलिया, डीएसपी, रादौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed